कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आपातकालीन सेवाओं को प्रभावी बनाने के दृष्टिगत डायल यूपी-112 मुख्यालय से जनपद को प्राप्त 16 नये चारपहिया पीआरवी वाहन मिले हैं। एसपी के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर पीआरवी वाहनों को रवाना किया गया।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने जनपद को प्राप्त 16 नये चारपहिया पीआरवी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आपाताकालीन पुलिस सेवाओं को और प्रभावी तथा बेहतर बनाने हेतु डायल यूपी-112 मुख्यालय से जनपद को 16 नये चारपहिया वाहन प्राप्त हुए हैं। जिनमें 03 इनोवा तथा 13 स्कार्पियो शामिल हैं। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा हरी झण्डी दिखाते हुए पीआरवी वाहनों को रवाना किया गया। एसपी ने कहा कि डायल यूपी-112 में इन नये पीआरवी वाहनों के शामिल होने से जनपद बांदा में कानून व्यवस्था,आपातकालीन पुलिस सेवाएं और बेहतर तथा प्रभावाशाली होगी। नये पीआरवी वाहनों के आने से तैनात पीआरवी वाहनो की सघनता में वृद्धि होगी। जिससे रिस्पांस टाइम काफी कम करने में मदद् मिलेगी। इस दौरान एएसपी शिवराज,सहायक एसपी मेविस टॉक,सीओ सदर सौरभ सिंह,सीओ अतर्रा प्रतिज्ञा सिंह,प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव आदि मौजूद रहे।