बाँदा-दुकानों पर छापेमारी से मचा हड़कंप, अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा

SHARE:

देशी शराब और कंपोजिट शॉप की फुटकर दुकानों पर आबकारी विभाग की टीम ने अचानक पहुंचकर सघन जांच की। इस दौरान दुकानों में उपलब्ध शराब के स्टॉक का मिलान किया गया और रैण्डम आधार पर क्यूआर कोड स्कैन कर मदिरा की सत्यता जांची गई। अवैध मदिरा की बिक्री पर कार्रवाई के साथ ही दुकानदारों को निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र तीन और चार में देशी शराब व कंपोजिट शॉप की फुटकर दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। टीम ने विक्रेताओं को पीओएस मशीन से शत-प्रतिशत मदिरा स्कैन करने के बाद ही बिक्री करने, अंकित मूल्य पर शराब बेचने तथा देशी शराब की दुकानों पर 100 मिलीलीटर की मदिरा का स्टॉक उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र एक सदर बांदा के अंतर्गत ग्राम महोखर, थाना कोतवाली देहात, क्षेत्र तीन अतर्रा के ग्राम तुर्रा, थाना बदौसा और क्षेत्र चार के अर्जुनाह, थाना गिरवां में अवैध मदिरा के खिलाफ दबिश दी। दबिश के दौरान एक अभियोग पंजीकृत किया गया।
आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने दुकानों के अभिलेख और मदिरा स्टॉक की जांच करते हुए नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया।
स्टॉक मिलान के साथ क्यूआर कोड की जांच
दुकानों में संचित मदिरा के स्टॉक का मिलान किया गया। रैण्डम आधार पर क्यूआर कोड स्कैन कर शराब का सत्यापन किया गया, ताकि अवैध अथवा संदिग्ध मदिरा की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
अवैध मदिरा पर आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
अवैध मदिरा के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की। विभाग की ओर से शराब विक्रेताओं को निर्धारित नियमों का पालन करने और बिक्री प्रक्रिया में किसी तरह की अनियमितता न करने के निर्देश दिए गए। आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि उक्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई