बाँदा-मर्डर के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

SHARE:

पड़ोसी की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर के निकट पर्यवेक्षण में थाना पैलानी पुलिस द्वारा व्यक्ति को मारपीट कर हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि दिनांक 13.04.2026 को थाना पैलानी क्षेत्र के ग्राम मरझा में शिवपूजन पुत्र विजय बहादुर को शराब के नशे में अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी बीच पड़ोसी अनिल आया और बिना किसी बात को लेकर उसके सिर पर डंडा मार दिया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जिसके सम्बन्ध में मृतक के भाई की तहरीर पर थाना पैलानी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पजीकृत करते हुए पुलिस ने अभियुक्त अनिल कुमार उर्फ गुड्डु उर्फ वोक्का पुत्र श्रवण कुमार निवासी मरझा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा,आरक्षी विपुल कुमार मिश्रा,साहिल चौधरी,कृष्ण कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई