बाँदा-डंपर से कुचलकर बाइक सवार की मौत

SHARE:

बाइक से घर जा रहे युवक डंपर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के नरैचा गांव निवासी अकबर खान उम्र 45 पुत्र अब्दुल सलाम शुक्रवार को अपने 50वर्षीय चचेरे भाई शमशाद पुत्र हाजी कुददूस के साथ दवा लेने बांदा आया था। रात को दवा लेने के बाद दोनो लोग बाइक से वापस घर जा रहे थे। तभी चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव के पास नजदीक पीछे से कानपुर की ओर जा रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अकबर की मौके पर मौत हो गई। वहीं समशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरो ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर खड़ा करने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। चचेरे भाई आजाद खान ने बताया कि मृतक अकबर खान साउदी में रहता था। दो सप्ताह पहले वह भांजे की शादी में शामिल होने गांव आया हुआ था। मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई