किसी बात को लेकर पिता ने बेटे को डांट दिया तो वह नाराज होकर जंगल मे चला गया।
सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि शुक्रवार को थाना जसपुरा क्षेत्र के ग्राम सिकहुला के रहने वाले बलवीर सिंह द्वारा शाम में थाना जसपुरा पर सूचना दी गई कि वह अपने 14 वर्षीय पुत्र को डांट दिया था। जिससे नाराज होकर बेटा घर से बिना बताए कहीं चला गया है। काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल पाया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना जसपुरा ऋषिदेव सिंह द्वारा तत्काल टीमों का गठन करते हुए गांव जाकर आस-पास के लोगों से पूछताछ करते हुए देर रात ग्राम सिकहुला के जंगल से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। पूछताछ में किशोर द्वारा बताया गया कि पिता की डांट की वजह से गुस्से व डर के कारण जंगल में चला आया था। पुलिस टीम द्वारा किशोर को समझाया गया कि माता-पिता की बातों से नाराज होकर घर छोड़ना उसके लिए जोखिमपूर्ण हो सकता है। तथा भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर अपने माता-पिता एवं परिवारजनों से बातचीत करे तथा परिजनों को भी बच्चों के साथ संयमित व्यवहार करने तथा उनकी भावनाओं को समझते हुए उचित मार्गदर्शन देने की सलाह दी गई। किशोर एवं परिजनों द्वारा भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने का आश्वासन दिया गया तथा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए ह्रदय से आभार जताया। बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव सिंह,उप निरीक्षक प्रेम पाल सिंह,अवधेश कुमार,दीपक कुमार शामिल रहे।