बाँदा-बिजली के तार चोरी का बड़ा खुलासा, पांच बंडल एल्युमीनियम तार बरामद

SHARE:

चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी किए गए एल्युमीनियम तार के पांच बंडल बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तार चोरी करने की बात स्वीकार की है।
जनपद के नरैनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर माजिद पुत्र शाबिर निवासी ग्राम कल्हरा, थाना नरैनी को पिपरहरी गेट के सामने अतर्रा-नरैनी मुख्य मार्ग पर बने यात्री प्रतीक्षालय से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी रामकृपाल उर्फ कृपाली के साथ मिलकर कुछ दिन पहले नरैनी क्षेत्र से दो बंडल और कोतवाली देहात क्षेत्र से तीन बंडल विद्युत तार चोरी किए थे। सीओ नरैनी प्रवीण कुमार ने बताया कि थाना नरैनी क्षेत्र के अवर अभियंता प्रदीप यादव ने एक सितंबर को विद्युत तार चोरी की सूचना दी थी। वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र में सर्वेश कुमार ने भी विद्युत तार चोरी होने की सूचना दी थी। दोनों मामलों में संबंधित थानों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
लगातार सुरागरसी और पतारसी के दौरान पुलिस को आरोपी के बारे में जानकारी मिली। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने माजिद को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी के पांच बंडल एल्युमीनियम तार बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी रामकृपाल उर्फ कृपाली, जो अतर्रा पावर हाउस में लाइनमैन बताया गया है, फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
दो थानों में दर्ज हैं मुकदमे
थाना नरैनी में मु0अ0सं0 237/26 के तहत धारा 303(2), 317(2), 317(4) बीएनएस और कोतवाली देहात में मु0अ0सं0 229/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है।
यह पुलिस टीम रही शामिल
गिरफ्तारी करने वाली टीम में नरैनी प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्र, उपनिरीक्षक अश्वनी गुप्ता, कांस्टेबल अजय यादव और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई