बाँदा-कार की टक्कर से बाइक सवार सर्राफा कारीगर की मौत

SHARE:

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है।
शहर के छोटी बाजार निवासी राहुल (35) पुत्र लक्ष्मी प्रसाद सोनी सोने के जेवरात बनाने का काम करता था। मंगलवार की रात वह बने हुए जेवर देने नरैनी गया था। काम निपटाने के बाद वह अपने एक साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान पनगरा के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जेवर देकर लौटते समय हुआ हादसा
मृतक के चचेरे भाई राजेंद्र सोनी ने बताया कि राहुल सोनारी का काम करता था। वह नरैनी में बने हुए जेवर देने गया था और वहां से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में पनगरा के पास कार की टक्कर से उसकी जान चली गई।
पुलिस ने कब्जे में ली कार
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई