खेलकूद प्रोत्साहन समिति बैठक में डीएम ने स्टेडियम में स्थापित जिम को पीपीपी माॅडल पर संचालित करने के साथ जिम में लगी मशीनों का रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।
जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्टेडियम में स्थापित जिम को कुशलतापूर्वक पीपीपी माॅडल पर संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिम में लगी मशीनों का रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिम में ट्रेनर की व्यवस्था भी कराये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जिला स्टेडियम में खिलाडियों के लिए पर्याप्त सुविधाओं पेयजल,विद्युत एवं फर्नीचर आदि व्यवस्थाओं को कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बच्चों की खेल प्रतिभाओं को विकसित करने हेतु नये खेलों की व्यवस्था भी कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर खो-खो,कबड्डी आदि के खेलों का आयोजन किये जाने के निर्देश दिये। बैठक में जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति द्वारा जनपद में खेलों के प्रोत्साहन हेतु सुझाव आमंत्रित किये गये, जिसमें बाॅलीबाल आउटडोर की व्यवस्था किये जाने,खिलाडियों को चोट लगने पर चिकित्सीय उपचार की व्यवस्था किये जाने,बैडमिन्टन कोर्ट में लाइट एवं मरम्मत कराये जाने के सुझाव प्राप्त हुए। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका को स्पोर्टस स्टेडियम में कूडा फेकने पर रोक लगाये जाने तथा टेन्ट की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट इरफानउल्ला खाॅ,जिला क्रीडा अधिकारी सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।