बाँदा-फाउंडेशन डे पर मरीजों को फल वितरण के साथ चिकित्सको को किया गया सम्मानित

SHARE:

भारतीय स्टेट बैंक फाउंडेशन डे के अवसर पर बैंक अधिकारियों के द्वारा मरीजों को फल वितरण करने के साथ चिकित्सको को सम्मानित किया गया।
भारतीय स्टेट बैंक फाउंडेशन डे के अवसर पर बुधवार को जिला चिकित्सालय में सेवा एवं समर्पण का संदेश देते हुए भारतीय स्टेट द्वारा मरीजों को फूड पैकेट वितरित किए गए। वहीं राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके उत्कृष्ट योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा वृक्षारोपण भी कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह रहे। सीएमएस ने भारतीय स्टेट बैंक की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा की भावना ही किसी संस्था की वास्तविक पहचान होती है। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अमर पाल सिंह ने कहा कि स्टेट बैंक अपने स्थापना दिवस के अवसर पर केवल बैंकिंग सेवाओं तक सीमित न रहकर समाज के प्रति अपने दायित्वों का भी निर्वहन करता है। उन्होंने चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण,सेवा और मानवता के प्रति योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में एसबीआई के मुख्य प्रबंधक अनूप दिवेदी, विवेक कुमार एवं पुष्पेंद्र सिंह ने मरीजों को फूड पैकेट वितरित किए तथा चिकित्सकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय से डॉ. विनीत सचान,जहीर बाबू एवं कुशल यादव,अतुल कुमार भी उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई