तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार वन विभाग के लिपिक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से निकल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के भगवती नगर निवासी 40 वर्षीय शाहिद सिद्दीकी पुत्र अब्दुल वारिस वन विभाग में बांदा में लिपिक के पद पर तैनात था। सोमवार सुबह वह स्कूटी से बांदा जा रहा था। मूगुस गांव के पास ओवरटेक करने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक ने स्कूटी समेत शाहिद को कुचल दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस हादसे के बाद मौके से निकल गए ट्रक और उसके चालक की जानकारी जुटा रही है। मृतक के चचेरे भाई अब्दुल मजीद ने बताया कि शाहिद पहले संविदा पर वन विभाग में कार्यरत था। करीब एक साल पहले ही उसकी सेवा स्थायी हुई थी। परिवार में उसकी मौत से मातम पसरा हुआ है। ओवरटेक बना जानलेवा
मूगुस गांव के पास ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान स्कूटी सवार वनकर्मी उसकी चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक साल पहले हुआ था स्थायी
मृतक शाहिद सिद्दीकी पहले संविदा पर वन विभाग में कार्यरत था। परिजनों के मुताबिक करीब एक साल पहले ही वह स्थायी हुआ था। ओ