बाँदा-कार-ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत में चालक की मौत

SHARE:

कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए।
हादसा सोमवार सुबह बदौसा थाना क्षेत्र में बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया गया कि बदौसा की ओर से चित्रकूट जा रही कार की सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा चालक माहुराई गांव निवासी अमरजीत पटेल (34) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने अमरजीत को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग निकले। पुलिस ने घटना की जांच शुरू करते हुए फरार कार सवारों की तलाश शुरू कर दी है।  हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
ई-रिक्शा चालक की मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों समेत परिवार छोड़ गया है।
फरार कार सवारों की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के बाद मौके से फरार हुए कार सवारों की तलाश की जा रही है। पुलिस घटनास्थल की जांच के साथ दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment