बाँदा-अवैध खनन के साथ परिवहन पर जारी है डीएम का एक्शन

SHARE:

ओवरलोड पर प्रशासन का शिकंजा लगातार जारी है। टास्क फोर्स की टीम ने दर्जनों ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही की है।जिलाधिकारी अमित आसेरी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अवैध परिवहन / ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु गठित टास्क फोर्स की टीम ने जनपद के विभिन्न स्थानो पर औचक चेकिंग अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान उपखनिजों से लोड लगभग 704 वाहनों को चेक किया गया।जिसमें से 18 वाहन बिना परिवहन प्रपत्र / परिवहन प्रपत्र में अंकित मात्रा से अधिक उपखनिज लोड पकड़े गये। पकड़े गये 18 वाहनों में से 09 वाहनों को सम्बन्धित थाने की सुपुर्दगी में दिया गया तथा 09 वाहनों में ऑनलाईन चालान किया गया। उक्त वाहनों से रू0 5.13 लाख शमन शुल्क की वसूली की गयी तथा 05 वाहनों के चालक/स्वामी के विरूद्ध न्यायालय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष परिवाद योजित किया गया। उक्त के अतिरिक्त 04 वाहन बिना नम्बर के पाये गये। जिसमें से 01 वाहनों का ऑनलाईन चालान किया गया तथा 03 वाहनों को सम्बन्धित थाने की सुपुर्दगी में दिया गया। जिससे 0.05 लाख शमन शुल्क की वसूली की गयी एवं जनपद बांदा की तहसील नरैनी स्थित ग्राम जरर व खलारी में उपखनिज बालू/मोरम के स्वीकृत / संचालित 02 खनन पट्टो का भी निरीक्षण किया गया। डीएम अमित आसेरी ने टीम को निर्देशित किया है कि जितने भी ओवरलोड ट्रक मिले। उन पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। कहा कि जिले में किसी भी हालत में ओवरलोड का परिवहन तथा अवैध खनन नहीं होना चाहिए।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment