बाँदा-जहर खाकर विवाहिता ने की खुदकुशी

SHARE:

ससुराल में नवविवाहिता ने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार फतेहगंज थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के मजरा चौधरीपुरवा निवासी बीरेद्र पाल ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय पत्नी नान विटटी उर्फ तुलसा ने सोमवार की सुबह करीब आठ बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को जानकारी हुई। उसे तत्काल सोनेपुर चित्रकूट अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी हालत मे सुधार न होने पर परिजनो ने उसे सतना के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शाम को उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव ले गांव आ गए। सूचना पार पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पति ने बताया कि वह गुजरात में रहकर काम करता है। उसकी शादी 20 अप्रैल 2026 को हुई थी। शादी के समय वह गुजरात से गांव आया था। चौथी के बाद तुलसा दोबारा 9 मई को मायके से ससुराल आई थी। पता नही उसके दिमाग में क्या सूझा की उसने जहर खा कर खुदकुशी कर लिया।जहर खाने का कारण अज्ञात है। उधर मृतका के भाई देशराज निवासी बूढा रगौली चित्रकूट ने बताया कि बहन के जहर खाने का कारण अज्ञात है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह आगे की कार्रवाई करेगा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment