बाँदा-आग लगने से नगदी सहित गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख

SHARE:

खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव होने से अचानक आग लग गई। जिससे नगदी सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव के जयराज मोहल्ला निवासी मालती देवी पत्नी श्रीराम प्रजापति मंगलवार की सुबह करीब गैस सिलेडर से खाना बना रही थी। तभी गैस रिसाव होने से। अचानक सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर वालो ने बाहर बचाकर अपनी जान बचाई। आग की लपटे देख मोहल्ले के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से परिजनो ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग और भी विकराल होती चली गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के अलावा देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों जब तक आग पर काबू पाया तब तक गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित श्रीराम प्रजापति ने बताया कि इस अग्नि कांड में उसका 70 हजार रूपए नगद, गेहूं, 2 क्विंटल चावल,4 क्विंटल सरसों,अरहर की फसल, अलमारी,बक्सों में रखे दस्तावेज,जेवरात समेंत घरेलू सामान जल गया है। सूचना पाकर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने मामले की जांच पड़ताल की। घरवालों ने लाखों के नुकसान का अनुमान जताया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment