पत्नी की गंभीर हालत देखकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे पति की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ब्रेन हैमरेज होने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव के शुक्ला थोक निवासी देवनारायण 44 पुत्र मेवा अपनी पत्नी मुन्नी देवी को देखने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज आया था। मुन्नी देवी की हालत गंभीर थी और उनका उपचार चल रहा था। पत्नी की हालत देखने के बाद देवनारायण को अचानक ब्रेन हैमरेज हो गया और वह वहीं गिरकर बेहोश हो गया। परिजनों ने देवनारायण को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के चाचा मइयादीन ने बताया कि मुन्नी देवी खून की कमी से पीड़ित हैं। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। देवनारायण पत्नी को देखने आया था। पत्नी की हालत देखने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और ब्रेन हैमरेज के बाद उसकी मौत हो गई। पत्नी की हालत देखने पहुंचा था मेडिकल कॉलेज
देवनारायण की पत्नी मुन्नी देवी की गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा था। इसी दौरान पत्नी को देखने पहुंचे देवनारायण की तबीयत बिगड़ गई। पंचनामा के बाद पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
देवनारायण की मौत की सूचना पर पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।