बाँदा-ऑपरेशन ईगल के तहत गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन ईगल चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 16 और 17 नवंबर की दरमियानी रात थाना मरका पुलिस यमुना ब्रिज ग्राम असोथर के पास गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक किलो 250 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रावेंद्र उर्फ राजू पुत्र अर्जुन निवासी ग्राम गुजैनी, थाना मरका, जनपद बांदा के रूप में हुई। पुलिस ने गांजा कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना मरका में मुकदमा अपराध संख्या 171/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में अभियोग पंजीकृत किया है।
पुलिस की कार्रवाई
ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मरका पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 1.250 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, कांस्टेबल महेंद्र कुमार और कांस्टेबल पुनीत त्रिपाठी शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई