बाँदा-पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

SHARE:

पत्नी से विवाद होने के बाद एक युवक ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रात में बेटे की नींद खुली तो पिता का शव फंदे पर लटकता देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी अशोक वर्मा (45) पुत्र गंगादीन वर्मा रविवार की रात कमरे में पंखे के हुक से साड़ी के सहारे फंदे पर लटक गया। रात करीब एक बजे वह कमरे से बाहर निकला था और अपने पुत्र आदित्य के साथ गाली-गलौज करते हुए उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया था। इसके बाद वह दोबारा कमरे में चला गया। कुछ देर बाद आदित्य की नींद खुली तो उसने पिता का शव फंदे पर लटकता देखा। यह देखकर वह चीख पड़ा। उसकी आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना डायल 112 को दी गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नवरात्र में मुंबई से गांव आया था युवक
मृतक के भतीजे अंकुश वर्मा ने बताया कि अशोक मुंबई में रहकर मजदूरी करता था और नवरात्र में गांव आया था। रविवार को वह नशे की हालत में घर पहुंचा था। शराब पीने से मना करने पर पत्नी सदाप्यारी से उसका विवाद हो गया था। परिजनों ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और उसे कमरे में सुला दिया था।
रात में बेटे ने देखा फंदे पर लटकता शव
परिजनों के मुताबिक, कुछ देर बाद सभी लोग सो गए। इसी दौरान अशोक कमरे से बाहर निकला और पुत्र आदित्य से गाली-गलौज करते हुए उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसके बाद वह कमरे में चला गया। रात में आदित्य की नींद खुली तो पिता को फंदे पर लटकता देख परिवार में कोहराम मच गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई