बाँदा-समाधान दिवस में आयुक्त,डीआईजी ने सुनी समस्याएं,कई शिकायतों का मौके पर कराया समाधान

SHARE:

जनशिकायतों के निस्तारण में पुलिस और राजस्व विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। राजस्व से जुड़े मामलों में पुलिस अनावश्यक हस्तक्षेप न करे, बल्कि संबंधित राजस्व अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से शिकायतों का समाधान कराए। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पीड़ितों को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए।
शनिवार को आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार ने पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस के साथ थाना नरैनी में आयोजित समाधान दिवस में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्राप्त पांच प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से सुना गया और सभी का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
आयुक्त अजीत कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण निष्पक्षता, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। जनसमस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस ने निर्देश दिए कि राजस्व से संबंधित मामलों में पुलिस हस्तक्षेप न करे। ऐसे मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से शिकायतों का समाधान कराएं, जिससे विवादों का निष्पक्ष निस्तारण हो सके और शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवराज ने थाना अतर्रा में समाधान दिवस के दौरान जनसुनवाई की। इस दौरान कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने क्षेत्राधिकारी अमरनाथ गुप्ता के साथ एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
वहीं क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने थाना बिसंडा में समाधान दिवस के दौरान जनसुनवाई करते हुए कई प्रकरणों का निस्तारण कराया।
संयुक्त टीम बनाकर करें विवादों का समाधान
अधिकारियों ने निर्देशित किया कि राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों में आपसी समन्वय बनाकर कार्रवाई की जाए। शिकायतों की प्रकृति के अनुसार संबंधित विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराएं, ताकि विवादों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो सके।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई