बाँदा-मानक विहीन कोचिंग सेंटर बंद कराये जाने के साथ किये गए सील

SHARE:

बिना किसी सुरक्षा के मानक विहीन चल रहे कई कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया है। किसी भी कोचिंग सेंटर में सुरक्षा सम्बन्धी कोई यंत्र नहीं मिले।
विगत दिनों राजधानी लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से हुई 15 बच्चों की जलकर दर्दनाक मौत के बाद मंडल तथा जिले के अधिकारी पूरे एक्शन में नजर आ रहे हैं। आयुक्त चित्रकूट धाम अजीत कुमार तथा डीआईजी राजेश एस के डायरेक्शन पर डीएम अमित आसेरी,एसपी पलाश बंसल ने शहर के कोचिंग सेंटरो में सुरक्षा सम्बन्धी सघन अभियान चलवाया। बुधवार को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) / सचिव बादा विकास प्राधिकरण मदन मोहन वर्मा,सीएफओ मतलूब हुसैन,जिला विद्यालय निरीक्षक ने संयुक्त रूप से शहर बांदा में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान मैथमैटिक्स बाई अंकित गुप्ता,फिजिक्स बाई इ० आदित्य,मैथमैटिक्स बाई आदित्य,इंग्लिश बाई जी०डी० एवं बायलॉजी बाई अनिल दुवेदी के कोचिंग सेन्टर बिना पंजीकरण के संचालित पाये गये। कोचिंग सेन्टरों में आने और जाने का अलग-अलग द्वार नहीं पाया गया। अग्निशमन से सम्बन्धित कोई उपकरण नहीं मिले और न ही अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्राप्त की गई। जिस पर अधिकारियों ने उक्त कोचिंग सेन्टरों को तत्काल बन्द कराते हुये एक कोचिंग सेन्टर को सील करने की कार्यवाई की है। साथ ही बिजली खेड़ा में संचालित 1 पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को तत्काल दूर कराने अथवा पुस्तकालय बन्द करने के निर्देश दिये गये। सम्बन्धित संचालक द्वारा शीघ्र ही कमियां दूर कराने का आश्वासन दिया गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई