नाबालिग भतीजे के साथ अनैतिक सम्बन्ध बनाने तथा ब्लैक मेलिंग करने के मामले में पुलिस ने चाची को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं चाची डॉक्टरी परीक्षण में ढाई माह की गर्भवती भी निकली।
अलीगढ़ के इगलास इलाके के एक गांव निवासी रिश्ते की चाची को किशोर से अनैतिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार महिला ने बताया है कि वह ढाई महीने की गर्भवती है।कोतवाली में किशोर की मां ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके 17 वर्षीय बेटे को चाची ने अपने मोहपाश में फंसाकर उसके साथ अनैतिक संबंध बना लिए हैं। कोतवाल दिनेश सिसोदिया ने बताया कि पिछले ढाई साल से रिश्ते की चाची अनैतिक संबंध बनाकर किशोर को ब्लेकमैल कर रही थी। घटना के संबंध में किशोर की मां के प्रार्थना पत्र पर चाची के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी महिला को कोर्ट ने 14 दिन के रिमांड पर जेल भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि मंगलवार को किशोर को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था, जो नहीं हो सका है। बुधवार को पुन: जिला चिकित्सालय भेजकर डॉक्टरी मुआयना कराया गया। सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि जेल जाने से पूर्व आरोपी महिला ने अपने आप को ढाई माह की गर्भवती होना बताया है। चाची की गिरफ्तारी होने के बाद यह प्रकरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां तक बताया जा रहा है कि किशोर अपने भाई के साथ काम सीखने के लिए पलवल स्थित फैक्टरी जा रहा था, लेकिन चाची ने उसको दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने और जेल भेजने की धमकी देकर भाई के साथ नहीं जाने दिया। साथ चाची लगातार ब्लैकमेलिंग करते हुए संबंध बनाने का दबाव बनाती रही है।