बाइक से जा रहे किसान को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
कोतवाली नगर क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी श्यामबाबू शिव हरे ने बताया कि उसका 55वर्षीय बड़ा भाई संतोष शिवहरे पुत्र रामप्रताप शिवहरे हमीरपुर जिला के खन्ना थाना क्षेत्र के अखबई गांव में रहता था। वह सामान की खरीददारी करने बांदा आया था। रविवार की रात वह बांदा से बाइल लेकर गांव जा रहा था। तभी भूरागढ बाईपास के समीप पीछे से आ ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जीबित होने की आशंका पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान मृतक की जेब से मिले मोबाइल नबंर पर घरवालो को जानकारी दी। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक के भाई श्यामबाबू ने बताया कि संतोष किसानी करता था। अपने घर पर अकेला रहता था। सन 1999 में उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। एक बेटी थी। उसकी भी सन 2014 में मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।