पुलिस लाइन के नवीन सभागार में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस परिवार ने कार्यकाल की सराहना करते हुए नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं।
सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक का स्थानांतरण अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर सोनभद्र हुआ है। उनकी 26 जुलाई 2025 को बरेली से बांदा में तैनाती हुई थी। कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन्स, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम और क्षेत्राधिकारी यातायात समेत विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया।
विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवराज ने कार्यकाल की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह और प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव मौजूद रहे। 26 जुलाई 2025 को हुई थी बांदा में तैनाती
मेविस टॉक ने जुलाई 2025 से बांदा में सेवाएं देते हुए नगर, लाइन्स, साइबर क्राइम और यातायात से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालीं। सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक की दी गई जिम्मेदारी
स्थानांतरण के बाद मेविस टॉक अब सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर नई जिम्मेदारी संभालेंगी।