उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इनमें 14 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। तबादला सूची में जिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों के साथ शासन और विकास प्राधिकरणों में तैनात अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
जारी सूची के अनुसार अनुनय झा को मुरादाबाद, राहुल पाण्डेय को हरदोई, एम. अरुन्मोली को एटा, संजय चौहान को कुशीनगर, महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर नगर, अनुज मलिक को संतकबीरनगर, आलोक कुमार को पीलीभीत और ज्ञानेन्द्र सिंह को बलिया का जिलाधिकारी बनाया गया है।
शशांक चौधरी को अमेठी, दिव्यांशु पटेल को बागपत, प्रभास कुमार को महोबा, उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर, सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस तथा अशोक कुमार को हमीरपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा जितेन्द्र प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का निदेशक, मंगला प्रसाद सिंह को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ का प्रबंध निदेशक, जसजीत कौर को उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन का प्रबंध निदेशक और गजल भारद्वाज को इन्वेस्ट यूपी का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।
अस्मिता लाल को विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक गोयल को विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक तथा अरविंद सिंह को विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद बनाया गया है। राजेंद्र पैसिया को विशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार तथा अतुल वत्स को विशेष सचिव, राजस्व की जिम्मेदारी मिली है। अन्य प्रमुख तैनातियां
विजय कुमार सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, मीरजापुर, संतोष बहादुर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी और विशाल कुमार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। विजय कुमार को आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक नियुक्त किया गया है।
शैलेंद्र भाटिया को यूपीडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नितिन मदान को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नेहा बंधु को अपर आयुक्त, विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन और अमनदीप डुली को नियंत्रक, विधिक बाट-माप बनाया गया है।
हिमांशु कौशिक को नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद नियुक्त किया गया है। निधि श्रीवास्तव को विशेष सचिव, राज्य कर तथा चंद्रशेखर को विशेष सचिव, परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 14 जिलों में नई तैनाती: मुरादाबाद, हरदोई, एटा, कुशीनगर, कानपुर नगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, अमेठी, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर में जिलाधिकारी बदले गए हैं।