बाँदा-छापेमारी कर पुलिस ने पकड़ी नकली गुटखा फैक्ट्री,चार अभियुक्त गिरफ्तार

SHARE:

अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार अभियुक्तों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से गुटखा बनाने की मशीन,मिश्रित गुटखा,रैपर आदि बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा नशीले पदार्थों का उत्पाद/बिक्री करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के निकट पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के नेतृत्व में शुक्रवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से संचालित हो रही गुटखा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मौके से गुटखा बनाने वाली मशीन अर्द्धनिर्मित गुटखा व गुटखा बनाने की सामग्री आदि सामान भारी मात्रा में बरामद किया गया है।जिसकी अनुमानित कीमत 05 लाख रुपए है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सूतरखाना में कुछ लोगों द्वारा अवैध गुटखा का निर्माण किया जा रहा है । सूचना का संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा टीम के साथ मौके पर छापेमारी करते हुए अवैध गुटखा का निर्माण करते हुए अभियुक्त अखिलेश पुत्र जगतनारायण निवासी कालवनगंज थाना कोतवाली नगर,राकेश पुत्र रामप्रसाद निवासी सूतर खाना थाना कोतवाली नगर,तीरथ पुत्र कामता प्रसाद निवासी मर्दन नाका थाना कोतवाली नगर,बसंत पुत्र इन्द्रदत्त निवासी खुटला थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में शहर कोतवाल बलराम सिंह,प्रीत कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी मण्डी समिति,उप निरीक्षक अनिल मिश्रा,आरक्षी सौरभ यादव,सतीश,मनीष,चन्द,प्रशान्त शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई