बाँदा-पंचायत के दौरान गश खाकर गिरी महिला,हुई मौत

SHARE:

जायदाद बंटवारे को लेकर घर में चल रही पंचायत के दौरान महिला गश खाकर गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गिरवा थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी केशव देवी 55 पत्नी रज्जन का जमीन बंटवारे को लेकर अपनी जेठानी सुनीता और जेठ सीवन से विवाद हो गया। विवाद के बाद मंगलवार की शाम पंचायत बैठी हुई थी। दोनों पक्षों के बीच समझौते का दौर चल रहा था। इसी दौरान महिला गश खाकर जमीन में गिर पड़ी। मौके पर मौजूद परिजनों ने उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुत्र धर्मेंद्र ने बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर उसकी मां का जेठानी से विवाद हुआ था। तभी मां गश खाकर गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई