बाँदा-खदान में पोकलैंड की चपेट में आने से चौकीदार की मौत

SHARE:

रंज नदी में हो रहे खनन के दौरान पोकलैड की चपेट में आने से चौकी दार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के भतीजे ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के खजुरिया पाहरा गांव निवासी दिनेश त्रिवेदी 56 पुत्र शिवकुमार त्रिवेदी नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुकारी गांव स्थित रंज नदी में चल रहे खनन में चौकीदारी का काम करता था। रविवार की रात पौकलैड से ट्रक में बालू लोड़ की जा रही थी। तभी पोकलैड की चपेट में आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से खनन क्षेत्र के हडकंप मच गया। आनन फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर लिया। मौत की खबर मिलते ही खनन कर्मी अस्पताल में शव छोड़ कर मौके से फरार हो गए। मृतक के भतीजे जय शंकर ने बताया कि पोकलैड चालक ने जान बूझ कर उसके चाचा को कुचल कर मार डाला है। मृतक अपने पीछे पत्नी इद्रा के अलावा दो पुत्र छोड़ गया है। पीएम रिपोट आने के बाद वह आगे की कार्रवाई करेगा। उधर घटना को लेकर ग्रामीणो में खासा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन रात अबैध खनन हो रहा है। फिर भी प्रशासन कोई कार्रवाई नही कर रहा है। खनन वैध था या अवैध,इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार ने बताया कि खनन किसान की निजी भूमि में हो रहा था, जबकि यह वैध था या अवैध, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment