फतेहपुर की किशोरी खुदकुशी करने की नीयत से यमुना नदी आ गई। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस पहुंची। समझा बुझाकर थाने लिवाकर आई। परिजनों को बुलाकर किशोरी को उनके सुपुर्द किया।
फतेहपुर जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गाँव निवासी मंगलवार की दोपहर घर से नाराज होकर चिल्ला यमुना नदी पुल पर आ गई। अपने साथ में वह एक बैग भी लिए हुए थी। इसी बीच किशोरी खुदकुशी करने की इरादे से नदी में कूदने की तैयारी करने लगी। राहगीरों की नजर पड़ी,तो तत्काल इस आशय की सूचना चिल्ला प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार दुबे को दी। सूचना के मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार दुबे तत्काल पहुंचे। समझा बुझाकर किशोरी को अपना साथ थाना लिवा लाये। पूंछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि आए दिन छोटी-छोटी बात को लेकर घर वाले उसे फटकार लगाते रहते हैं। इसी बात से क्षुब्ध होकर किशोरी आत्महत्या करने की इरादे से नदी पुल में आ गई। तत्काल सूचना पुलिस ने परिवार वालों को दी। उठाने पर किशोरी के दादा यूनुस खान तथा दादी नाजमा पहुंची। ततपश्चात पुलिस ने परिजनों को हिदायत देकर किशोरी को परिवार वालो के सुपुर्द किया।