जनहित कार्य के तहत रेलवे स्वास्थ्य इकाई और रनिंग रूम में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ठेका सफाई श्रमिकों को आयुष्मान कार्ड की सुविधा और इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई।
मंडल रेल प्रबंधक के आदेश और वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी के निर्देशन में 1 अक्टूबर को आयोजित शिविर में 30 ठेका सफाई श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रयास किया गया। इनमें पांच सफाई मित्रों की केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर के दौरान सफाई श्रमिकों को बताया गया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र लाभार्थी को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार कराया जा सकता है। उन्हें कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित भी किया गया। कर्मचारियों को दी गई स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी
शिविर में श्रमिकों को आयुष्मान कार्ड के लाभ, केवाईसी प्रक्रिया और निशुल्क उपचार की सुविधा के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन
शिविर के दौरान मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक मनीष बिसोनिया और कार्यालय अधीक्षक अनिल गुप्ता मौजूद रहे।