रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने दादर-बलिया एक्सप्रेस के स्लीपर कोचों से नल की टोटियां चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से रेलवे कोचों में लगने वाली 14 टोटियां बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत 1200 रुपये बताई गई है।
बांदा रेलवे स्टेशन पर हुई कार्रवाई।
रेलवे सुरक्षा बल की प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी के आदेशों के अनुपालन में आठ अक्टूबर को आरपीएफ पोस्ट बांदा और एमबीए की संयुक्त टीम ने ट्रेन नंबर 11043 डाउन दादर-बलिया एक्सप्रेस में कार्रवाई की। टीम ने स्लीपर कोचों से नल की टोटियां खोलकर चोरी करने के आरोप में रामकृपाल अहिरवार (42) निवासी ग्राम अभउ, तहसील गौरिहार, थाना प्रकाश बमहौरी, जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश को पकड़ा। उसके पास से 14 टोटियां बरामद हुईं। रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
आरपीएफ बांदा पोस्ट पर सीआर संख्या 01/2026 के तहत रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की धारा 3 और रेलवे एक्ट की धारा 137 में कार्रवाई दर्ज की गई। पोस्ट की प्रविष्टि संख्या 29 में शाम 7:05 बजे मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम
संयुक्त टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार द्विवेदी, आरपीएफ एमबीए, सहायक उपनिरीक्षक विनय कुमार, आरपीएफ पोस्ट बांदा और कांस्टेबल किशुनलाल व अरविंद कुमार शामिल रहे।