कानपुर-छात्रा से छह माह तक मामा तथा उसके दोश्त करते रहे दुष्कर्म,जबरन कराया गर्भपात

SHARE:

छात्रा के साथ छह माह तक दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने परिजनों, मामा के दोस्तों और डॉक्टरों समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में सामने आए इस मामले में पीड़िता कन्नौज स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। आरोप है कि वहां उसके मामा और मामा के दो दोस्तों ने करीब छह महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया। छात्रा ने इसकी जानकारी नाना-नानी और मामा-मामी को दी, लेकिन आरोप है कि उसे चुप करा दिया गया। छात्रा के गर्भवती होने के बाद जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप है।
मां को बताई आपबीती
बाद में नानी छात्रा को रावतपुर स्थित उसकी मां के पास छोड़ गईं। बेटी की हालत देखकर मां ने पूछताछ की तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामा, मामी, नाना-नानी, मामा के दो दोस्तों, एक रिश्तेदार और दो डॉक्टरों समेत 10 लोगों के खिलाफ पॉक्सो समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई