बच्चों को स्कूल ले जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बुधवार सुबह हुई यह घटना रोहटा थाना क्षेत्र के चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग की है। स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के समय बस में बच्चे सवार थे। दुर्घटना में 14 बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बच्चों को निकाला
बस पलटने के बाद उसमें सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे बच्चों को निकालने के लिए खिड़कियों के शीशे तोड़े गए। इसके बाद घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बच्चों के परिजनों को भी सूचना दी। दो बच्चों का अस्पताल में उपचार जारी
पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल 14 बच्चों में से दो का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया। सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए गए हैं। हादसे के बाद बस चालक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।