एनआई एक्ट के मामले में वांछित एक संगठन के पदाधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कई बार वारंट जारी होने के बावजूद वह अदालत में पेश नहीं हुआ था।
झांसी के नवाबाद थाना पुलिस ने युवा हिंदू वाहिनी के बुंदेलखंड प्रभारी संजीव कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ करीब दो साल पुराने एनआई एक्ट के मामले में मुकदमा दर्ज था। कई बार वारंट जारी होने के बाद भी वह अदालत में पेश नहीं हुआ था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में ये रहे शामिल
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी निखिल कुमार, रवि गुप्ता और सौरभ पाल समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। एनआई एक्ट का मामला
एनआई एक्ट के तहत चेक से जुड़े भुगतान संबंधी मामलों में कानूनी कार्रवाई की जाती है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किए गए थे। नवाबाद थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय की कार्रवाई के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू की।