शराब के पैग को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। युवक आरोपी की पत्नी के साथ शराब पी रहा था, तभी पति के पहुंचने पर विवाद हो गया था।
जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा गांव में 14 अक्टूबर की रात आलोक की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, आलोक आरोपी जगन्नाथ उर्फ गेद्दू की पत्नी के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान जगन्नाथ वहां पहुंच गया। दोनों को साथ शराब पीते देखकर उसने आलोक को दौड़ा लिया और डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के पिता सूरज प्रसाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पैलानी डेरा के आगे बांदा-सुमेरपुर मार्ग से दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया। जेल भेजे गए आरोपी
पुलिस ने मुकदमा संख्या 218/26 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 238 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगन्नाथ उर्फ गेद्दू पुत्र कलूवा और राजा भइया उर्फ रज्जा पुत्र खेलावन, निवासी पैलानी डेरा, थाना पैलानी, जनपद बांदा के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम
कार्रवाई में थाना प्रभारी राम मोहन राय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवबीर सिंह, कांस्टेबल वेद प्रकाश मिश्रा और कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव शामिल रहे।
इंट्रो से आरोपियों की पत्नी हटाएं
नाम सबसे अंत में लिखें
बॉडी में घटनाक्रम स्पष्ट करें