बाँदा-अयोध्यावासी वैश्य समाज ने पिछड़ा वर्ग का दर्जा देने की उठाई मांग

SHARE:

अयोध्यावासी वैश्य समाज ने अपनी सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के साथ पिछड़ा वर्ग का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई है। समाज के पदाधिकारियों ने इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर आगामी विधानसभा चुनाव में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
गुरुवार को अयोध्यावासी वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित ज्ञापन पार्टी के जिलाध्यक्ष उमेश यादव को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि समाज के लगभग 85 प्रतिशत लोग रिक्शा चलाने, ठेला लगाने, मजदूरी करने, फेरी लगाने और रेहड़ी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण समाज को पिछड़ा वर्ग का दर्जा दिए जाने की आवश्यकता है। पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ राज्यों में अयोध्यावासी वैश्य समाज को अवधवाल और अवध बनिया नाम से पिछड़ा वर्ग का दर्जा प्राप्त है। उन्होंने मांग की कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अयोध्यावासी वैश्य समाज को भी पिछड़ा वर्ग में शामिल करने का आश्वासन दिया जाए। ज्ञापन में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की बात कहते हुए बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र संख्या 235 से अयोध्यावासी वैश्य समाज के प्रत्याशी को टिकट देने की मांग की गई। पदाधिकारियों का दावा है कि बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र में समाज की आबादी लगभग 60 हजार और बांदा-चित्रकूट लोकसभा क्षेत्र में करीब डेढ़ लाख है।
ज्ञापन सौंपने वाले पदाधिकारी
ज्ञापन देने वालों में प्रमोद गुप्ता राजा, वीरेंद्र गुप्ता बाबू, राजेंद्र गुप्ता प्रकाश, वृंदावन वैश्य, हिमांशु वैश्य, राहुल गुप्ता, गुलशन, राजकुमार राजू, रामेश्वर गुप्ता, जमुना गुप्ता, राकेश गुप्ता, अमित गुप्ता मनीष, रामबाबू गुप्ता और विनय गुप्ता सहित दर्जनों पदाधिकारी शामिल रहे।
समाज की प्रमुख मांगें
अयोध्यावासी वैश्य समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने का आश्वासन देने और बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र से समाज के प्रत्याशी को अवसर देने की मांग ज्ञापन के माध्यम से उठाई गई।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई