डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उनके विचारों, सिद्धांतों और सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के बाद स्नातक एमएलसी एवं प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने शिक्षकों, कर्मचारियों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।
बिजली खेड़ा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष एडवोकेट उमेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. राममनोहर लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के उपरांत डॉ. मानसिंह यादव ने प्रेस वार्ता में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, 69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़े मुद्दों, वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं और बेरोजगारी भत्ता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों और बेरोजगार युवाओं के हितों से जुड़े सवालों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाना जरूरी है। जिलाध्यक्ष एडवोकेट उमेश यादव ने डॉ. लोहिया के विचारों और सिद्धांतों को याद करते हुए सामाजिक न्याय, समानता तथा वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने की बात कही।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव विशम्भर प्रसाद निषाद, बांदा लोकसभा सांसद कृष्णा पटेल, बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव हसन सिद्दीक़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू, शमीम बंदवी, विजय करण यादव, महेंद्र वर्मा, अशोक गौर, कुदरत उल्ला, प्रमोद गुप्ता राजा, ईशान सिंह लवी, ओम नारायण त्रिपाठी विदित, वीरेंद्र गुप्ता बाबू, मयंक द्विवेदी, रामलाल प्रजापति, सत्यनारायण सोनकर, किरण यादव, सुमन दिवाकर, रजनी यादव, प्रियांशु गुप्ता, राजकुमार गुप्ता राजू, राजन चंदेल, निलेश श्रीवास, नासिर खान, आमिर खान मन्नी, प्रमोद निषाद, लालमन यादव, मुन्ना पटेल, साजिद डॉलर, दिलीप पटवा, कल्लू चौहान, मुशीर फारूकी, मुलायम यादव ओपी, अशोक पांडेय, अमोल यादव, जितेंद्र यादव, पंकज यादव, ऋषि द्विवेदी, मनी कश्यप और रोहित प्रजापति सहित अन्य नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।