बाँदा-सर्पदंश से युवक की मौत, समाज के नेताओं ने परिवार को बंधाया ढांढस

SHARE:

सर्पदंश की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही समाज के पदाधिकारी पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे और हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।
बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के राछा गांव निवासी रामलखन प्रजापति पुत्र चंद्रशेखर (22) की बीती रात सर्पदंश से मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा के पीएम हाउस पहुंचाया गया। जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय प्रजापति कुंभार महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड कार्यसमिति सदस्य रामपाल प्रजापति तथा फोरम के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट आलोक दक्ष प्रजापति पीएम हाउस पहुंचे।
परिवार से मिले, हर संभव मदद का भरोसा
दोनों पदाधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ हैं और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
सरकारी सहायता दिलाने का किया जायेगा प्रयास
समाज के नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के तहत सर्पदंश से होने वाली मृत्यु के मामलों में पीड़ित परिवार को मिलने वाली सरकारी सहायता राशि दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मृतक की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई