श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा का श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई और जलपान एवं फलाहार वितरित कर अभिनंदन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शहर के पुराने आरटीओ कार्यालय के सामने हनुमान मंदिर के बगल में शोभायात्रा के स्वागत के लिए विशेष पंडाल लगाया गया था। यहां शोभायात्रा के पहुंचने पर श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही लोगों को जलपान और फलाहार वितरित किया गया। सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है जन्मोत्सव
कार्यक्रम के दौरान ओम नारायण त्रिपाठी ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण ने मानव समाज को सत्य, धर्म, न्याय और कर्म का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द की भावना मजबूत होती है। विधायक समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, इमरान अली ‘राजू’, पूर्व जिलाध्यक्ष मुमताज अली, प्रदीप समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। स्वागत कार्यक्रम में ओम नारायण त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता ‘राजा’, राजन चंदेल, प्रियांशु गुप्ता ‘बोडे’, जन्मेजय सिंह, पुत्तन सिंह, रवि दिवाकर, गौरव सिंह, मुश्ताक अहमद, बउआ परिहार, दिनेश यादव, लल्ला पाल प्रधान, जीतू यादव, अखिलेश पाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।