बेटी के प्रेमी ने कुल्हाड़ी मारकर महिला की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर तत्काल पुलिस अधिकारी पहुंचे। जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी तथा उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी बानो 45 पत्नी राजू शनिवार की रात घर से पैदल किसी काम से जा रही थी। तभी रास्ते में गांव का ही लवकुश वर्मा आया और उस पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। कुल्हाड़ी लगते ही वह जमीन में गिर पड़ी। कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी,सीओ सदर सौरभ सिंह मौके पर पहुंचे। जहां अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया। डॉग स्क्वायड तथा फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किये। बताया गया कि मृतका की बेटी का आरोपी लवकुश से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लगभग 6 माह पहले दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ में रहते थे। इधर बानो रिश्ते से नाखुश रहती थी। कई बार उसने लवकुश के खिलाफ पुलिस से शिकायत भी की थी। परिजनों ने लवकुश के अलावा तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने लवकुश तथा चाचा छोटू,सेवाराम को गिरफ्तार कर लिया है।