बाँदा-आशा बहु बनकर जालसाजों ने प्रसूतिका के पति से ठग ली 56 हजार की रकम

SHARE:

आशा बहु बनकर ठगों ने प्रसूतिका के पति से 56 हजार की ठगी कर ली। शिकायत पर लेते हुए पुलिस ने पीड़ित के खाते में रकम वापस करा दी है। वही एक अन्य महिला को भी जालसाजों ने अपनी ठगी का शिकार बनाते हुए उसे 60 हजार ट्रांसफर करवा लिए।
सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि विभिन्न मामलों में साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्तियों के राशियों को वापस कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम को निर्देशित किया गया था। थाना तिंदवारी क्षेत्र के रहने वाले सुनील कुमार पुत्र चुनकी द्वारा बताया गया कि उनकी पत्नी के प्रसव से जुड़े कार्य के दौरान साइबर ठगों द्वारा आशा बहु बनकर झांसा देकर 56,991/- रूपये की ठगी कर ली। वही एक अन्य घटना में थाना पैलानी क्षेत्र की रहने वाली सोनाली सिंह के साथ साइबर अपराधियों द्वारा यूपीआई के माध्यम से 60,000 हजार रुपए दूसरे बैंक एकाउंट में ट्रांसफर करने की ठगी के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुई थी। दोनों मामलों में साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए सभी के पीड़ितों की कुल 1,16,991 रुपए की धनराशि बरामद कर वापस करा दी गई है। धनराशि वापस मिलने पर दोनों पीड़ितो ने पुलिस टीम का आभार जताया है। बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम पुलिस थाना राम मोहन राय,उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह,आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार,हिमांशु वर्मा,ललित कुमार,ज्योति उपाध्याय शामिल रही।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment