बाँदा-जनगणना के कार्य को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित,टोल फ्री नंबर जारी

SHARE:

जनगणना के कार्य को लेकर अफसरों की मुहिम लगातार जारी है। नगर पालिका में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसकी निगरानी अधिशासी अधिकारी खुद कर रहें हैं।
जिलाधिकारी अमित आसेरी के निर्देशन में जनगणना कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र चौधरी खुद अभियान की निगरानी कर रहे हैं और जनगणना कार्य में लगे सुपरवाइजरों को लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। जनगणना कार्य की प्रगति पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नागरिकों की सुविधा तथा कार्य की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 8756872644 जारी किया गया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जनगणना कार्य को शीघ्र पूरा करने के उद्देश्य से सुपरवाइजरों से प्रत्येक दो घंटे में प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है और कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुल 258 एचएलवी में से अभी 135 एचएलवी का कार्य शेष है। शेष कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी अमित आसेरी के निर्देशानुसार जनगणना कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। बता दे कि जनगणना कार्य को लेकर जनपद प्रदेश में नम्बर वन रहा है। एडीएम कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि समय से जनगणना के कार्य पूरे कराये जाने को लेकर सुपरवाइजरो को निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही उनके कार्यो की मॉनिटरिंग भी की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment