बाँदा-पाइपलाइन चोक होने के कारण बाधित जखौरा की सप्लाई

SHARE:

हर घर जल योजना के तहत जहां एक तरफ सरकार घर-घर पानी पहुंचाने का दावा कर रही है। वहीं भीषण गर्मी में ग्रामीण बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पाइपलाइन पूरी तरह से चोक है। जिससे पानी की सप्लाई बाधित बनी हुई है।
जनपद के मटौन्ध क्षेत्र के अंतर्गत जखौरा के ग्रामीण रोहित त्रिपाठी,विजय,सर्विना,प्रांशु,जय सिंह,प्रतीक्षा सिंह,कुलदीप, मानसी, विकास, अभिषेक, अरविंद,राजू,अवधेश कुमार, नीरज,जयसिंह, सुंदर,रामबाबू,धर्मेंद्र,मोहन सिंह, महेश, आशीष, विकास आदि ने बताया कि हर घर नल योजना के तहत पाइपलाइन डाली गई थी। लेकिन पाइपलाइन जगह-जगह चोक है। जिससे घरों तक पानी नहीं आ रहा है। कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जिससे वह अत्यधिक परेशान है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की है कि चोक पाइप लाइनों को शीघ्र दुरुस्त कराया जाए। जिससे घरों तक पानी आ सके। उन्होंने यह भी बताया कि पाइपलाइन चौक होने के कारण जल की आपूर्ति सही से नहीं हो पा रही। तथा कई जगह पानी ही नहीं आ रहा तथा दिन में एक ही बार पानी आ रहा है। अगर कुछ आता भी है तो पानी की सप्लाई सही नहीं रहती है। पानी पीने की बात तो दूर अन्य उपयोग के काम भी नहीं आता है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment