हंसी-खुशी से शादी की शालगिरह मनाने के बाद युवती फांसी पर झूल गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह परिजनों ने देखा। तब घटना की जानकारी हो सकी। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के रेहुटा गांव निवासी यशोदा 23 पत्नी उमाशंकर ने शुक्रवार की रात कमरे के अंदर छत के हुक पर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पति की नीद खुली। तब उसने शव फंदे पर लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति का कहना था कि शु्क्रवार को उसकी शादी की शालगिरह थी। यशोदा ने खाना बनाया और अपने ससुर रामशरण,सास श्रीदेवी के साथ खाना भी खाया था। उमाशंकर शादी की बुकिंग लिए था। वह बरात लेकर कसिया डेरा से महबरा चला गया था। रात को दो बजे वापस घर आया और उसी कमरे में सो गया। तभी रात को उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उमाशंकर ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के मजरा जिउला डेरा में हुई थी। उसके बच्चे नही थे। मामूली बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया। इसी के चलते उसने यह घटना अंजाम दी है उसने यह भी बताया कि उसकी पत्नी फोन पर रील बनाती थी और यूटूब में डालती रहती थी।थानाध्यक्ष पैलानी राजेश वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्रया पति पत्नी में हुए विवाद पर फांसी लगाकर खुदकुशी करने की बात सामने आई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।