
बाँदा-भीषण गर्मी तथा तेज धूप में ड्यूटी कर रहे यातायात कर्मियों को वितरित किए गए छाता तथा गमछे
UP TIMES NEWS
FOLLOW US:
FOLLOW US:
भीषण गर्मी और तेज धूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे यातायात पुलिस कर्मियों के प्रति संवेदनशीलता एवं सम्मान प्रकट करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के कालूकुआं शाखा प्रबंधक सौरभ चन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में कुलदीप यादव व आशीष सोनकर आदि बैंक अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात सौरभ सिंह की मौजूदगी में यातायात पुलिस कर्मियों को गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से छतरियां एवं साफी (गमछे) वितरित किए। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक सौरभ चन्द्र मिश्रा ने कहा कि प्रचंड गर्मी में घंटों तक सड़क पर खड़े रहकर यातायात व्यवस्था संभालना अत्यंत कठिन कार्य है। लेकिन यातायात पुलिस कर्मी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस जवानों उत्साहवर्धन व सम्मान प्रकट करना समाज का दायित्व है। यातायात पुलिस कर्मियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के इस मानवीय एवं सहयोगात्मक प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया । बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा पूर्व से ही पुलिस सैलरी पैकेज के तहत पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए विशेष बैंकिंग सुविधाएं प्रदान कर रहा है। जिनमें उच्च दुर्घटना बीमा कवर,डेबिट कार्ड,रियायती ब्याज दरों पर ऋण, आदि के साथ-साथ निःशुल्क डिजिटल बैंकिंग सेवाएं दे रहा हैं।WhatsApp us