बाँदा-स्कार्पियो की टक्कर से भाई-बहन की हुई दर्दनाक मौत

SHARE:

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बुलेट सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे भाई-बहन की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो खंती में पलट गई।
जानकारी के अनुसार बरुआ कालिंजर निवासी 24 वर्षीय अजय राजपूत अपनी 20 वर्षीय मौसेरी बहन प्रभा राजपूत और उसके 23 वर्षीय पति राकेश निवासी नंदनवारा के साथ अतर्रा क्षेत्र के लोधन पुरवा से शादी में शामिल होकर बुलेट से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पड़मई गांव के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी पहुंचाया, जहां डॉक्टर नागेंद्र शुक्ला ने अजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रभा और राकेश को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान प्रभा ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार अजय अपने पिता का इकलौता बेटा था और एसएससी की तैयारी कर रहा था। प्रभा की शादी इसी वर्ष फरवरी 2026 में नंदनवारा गांव में हुई थी। लेकिन तीन महीने के भीतर ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे में भाई-बहन दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। उपनिरीक्षक राजेश कुमार व कल्बे अब्बास मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नरैनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि घटना सुबह करीब पांच बजे की है। स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया गया है और प्राथमकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई