बाँदा-तत्काल प्रभाव में हटायें निष्प्रयोज सामान

SHARE:

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यदायी संस्था को चेंज रूम,बाउंड्री वॉल,शौचालय निर्माण,फेंसिंग एवं प्लाटिंग के कार्य को मिट्टी डालकर शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी अमित आसेरी ने जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के इनडोर वॉलीबॉल हाल रिनोवेशन एवं निर्माणाधीन कबड्डी हाल तथा जिम हाल एवं बैडमिंटन कोर्ट आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण करते हुए जिम हाल में लाइट की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिम हाल के बाहर पड़े निष्प्रयोज सामान को भी तत्काल हटाए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कबड्डी हाल का शीघ्र गुणवत्ता के साथ निर्माण किए जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए है। उन्होंने वॉलीबॉल हाल में फ्लोटिंग को ठीक कराए जाने तथा फॉल सीलिंग की लाइटों को भी हटा करके ठीक कराया जाने की निर्देश दिए। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कार्यदाई संस्था एवं जिला क्रीडा अधिकारी को निर्धारित समय से गुणवत्ता युक्त कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कार्यदाई संस्था नम के द्वारा चेंज रूम,बाउंड्री वॉल,शौचालय निर्माण,फेंसिंग एवं प्लाटिंग के कार्य को मिट्टी डालकर शीघ्र पूर्ण कराया जाने के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने स्टेडियम के गेट को भी स्वीकृत कराया जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित संस्था सीएनडीएस एवं यूपीपीसीएल के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment