बाँदा-मां की डांट से क्षुब्ध बेटी ने लगाई फांसी,हुई मौत

SHARE:

कामकाज को लेकर मां ने बेटी को डांट दिया तो नाराज होकर उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मर्का थाना क्षेत्र के बनबरौली गांव के मजरा स्वामीदीन निवासी 14 वर्षीय कुमारी बंदना पुत्री बच्छराज बुुधवार की दोपहर घर पर अकेली थी। माता पिता गेंहू की फसल काटने खेत गए थे। तभी सूना मौका देख उसने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। शाम को खेत से घर लौटे परिजनो ने देखा तो दरवाजे अंदर से बंद थे। बाहर से आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई आहट नही मिली। छप्पर हटा कर परिजनो ने देखा तो वह फंदे पर लटक रही थी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। बाबा ने बताया कि मां ने बंदना से मवेशियो को पानी पिलाने को कहा था। जिस पर उसने अनसुनी कर दी थी। इसी बात को लेकर मां सखी ने उसे डाट दिया। इसी से नाराज होकर उसने फांसी लगा ली है। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई