बाँदा-जहर खाने से युवक की मौत,परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

SHARE:

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने जहर खा लिया। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं घर वालों ने स्टॉफ पर अभद्रता का आरोप लगाया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के पडुई गांव निवासी चचेरे भाई सुनील साहू ने बताया कि उसका 30 वर्षीय चचेरा भाई रामजी पुत्र राजबहादुर ने बुधवार की दोपहर जहर खा लिया था। जानकारी होने पर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान गुरूवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। बताया कि उसकी शादी पांच माह पहले हुई थी। जहर खाने का कारण अज्ञात है। मृतक के चाचा राकेश साहू ने बताया कि मेडिकल कालेज में नर्सो ने सिर्फ इलाज के नाम पर बोतल टाग दिया। कोई भी डॉक्टर झाकने तक नही आया। रात करीब दस बजे डॉक्टर आए कहा कि कौन से जहर खाया है। उसकी फोटो मगवाया फोटो उपलब्ध कराने के बाद भी इलाज में लापरवाही करते रहे। फिर बाहर से आठ हजार रूपए की जांच करवाई जो जांच देखने को नही मिली। आरोप लगाया कि डॉक्टरो की लापरवाही से उसकी मौत हो गई। इतना ही नही मेडिकल कालेज में लगे गार्डो और मेडिकल स्टाफ ने तीमारदारो के साथ अभद्रता भी किया। जिसका सोसल मीडिया में वीडियो भी वायरल हो रहा है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई