सम्भल-समधी के प्यार में पागल पत्नी ने समधी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

SHARE:

समधी की प्यार में पागल पत्नी ने पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यूपी के संभल स्थित धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी में बुधवार को खेत पर मिले नरेश (45) के शव के मामले का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, नरेश की पत्नी शीला के अपने समधी से प्रेम संबंध थे। इसकी भनक लगने पर दोनों ने गमछे से गला कसकर नरेश की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। एसएसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि गांव भिरावटी निवासी किसान नरेश (45) मंगलवार की रात खेल पर लहसुन की रखवाली कर रहा था। बुधवार की सुबह चार बजे तक जब घर नहीं पहुंचा तो पत्नी ने अपने जेठ मदनपाल को देखने के लिए खेत पर भेजा। खेत पर नरेश मृत पड़ा था। गले में गमछा कसा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या की पुष्टि हुई है। सर्विलांस के माध्यम से पुलिस ने जब छानबीन की तो मृतक की पत्नी और उसके समधी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की लगातार मोबाइल पर बातचीत होती थी। सख्ती से पूछताछ करने पर नरेश हत्याकांड का खुलासा हो गया। मृतक नरेश के तीनों पुत्र दिल्ली में मेहनत मजदूरी करते हैं। जबकि नरेश अपने खेत पर सोता था। मृतक के बड़े पुत्र की शादी हो चुकी है। इसलिए समधी सत्यपाल का नरेश के घर आना जाना रहता था। इसी बीच सत्यपाल और शीला के बीच प्रेम संबंध हो गए। इसकी भनक नरेश को लग गई। वह बाधा बनने लगा तो दोनों ने मिलकर नरेश की गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई मदनपाल की ओर से शीला और सत्यपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने दोनों के मोबाइल, बाइक और हत्या में प्रयुक्त गमछा बरामद कर लिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई