बाँदा-अग्निशमन दिवस पर रवाना हुई जागरूकता रैली,20 अप्रैल तक चलेगा अभियान

SHARE:

अग्निशमन दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने द्वारा फायर स्टेशन से अग्निशमन जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।जागरूकता अभियान के तहत अग्नि शमन विभाग द्वारा आम जनमानस को अग्नि से बचाव संबंधी सुरक्षा उपायों के बारे में जागरुक किया जायेगा।

मंगलवार को अग्निशमन दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 14 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक चलने वाले विशेष अग्निशमन जागरुकता सप्ताह के द्वारा अग्निशमन कर्मियों द्वारा आज जनमानस को आग से बचाव संबंधी सुरक्षा उपायों के बारे में जागरुक किया जायेगा। इस दौरान अग्निशमन सेवा द्वारा विभिन्न होटलों, ढाबों, अस्पतालों, बैकों,रेलवे स्टेशन,बस स्टैण्ड,स्कूलों,कॉलेजों आदि स्थानों पर जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक गौतम,मुख्य अग्निशमन अधिकारी मतलूब हुसैन आदि उपस्थित रहे।
इसलिए मनाया जाता है अग्निशमन दिवस विगत 14 अप्रैल, 1944 को मुम्बई बंदरगाह पर एक भयानक और दर्दनाक हादसा हुआ। मुम्बई बंदरगाह पर फोर्ट स्टीकेन नामक मालवाहक जहाज खड़ा था । मालवाहक जहाज में रूई की गांठें, बिस्फोटक सामग्री एवं युद्ध उपकरण भरे हुए थे।उसमें अकस्मात भयानक आग लग गयी। मुम्बई के अग्निशमन दल के जवान आग को बुझाने की लगातार कोशिश कर रहे थे इसी वक़्त आग बुझाते समय जहाज में विस्फोटक सामग्री होने के कारण भयानक विस्फोट हुआ और मुम्बई नगरी ही नहीं पुरा देश हिल गया। क्योंकि आग बुझाने वाले दमकल के 66 अग्निशमन कर्मी आग की लपेट में आकर वीरगति को प्राप्त हुए थे।इन बहादुर अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस (फायर डे) मनाया जाता है और 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन दल द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। जिसमें शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है। साथ ही फायर सेफ्टी की शपथ ली जाती है। तथा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment