बाँदा-माल व नगदी के साथ पकड़ा गया अंतर्जनपदीय चोर

SHARE:

टप्पेबाजी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा है। जिसके कब्जे से जेवरात,नगदी व तमंचा भी बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में मंगलवार को थाना अतर्रा द्वारा चोरी/टप्पेबाजी जैसी आदि घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्जनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि थाना अतर्रा क्षेत्र में विगत कुछ दिनों में चोरी/टप्पेबाजी की कई घटनाएं संज्ञान में आई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना अतर्रा में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था।जिसके क्रम में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों,वैज्ञानिक एवं तकनीकि माध्यमों एंव यक्ष एप के माध्यम से अभियुक्त की पहचान करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शम्भू पुत्र रामचन्द्र निवासी चिल्ला माफी थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट,हाल मुकाम चमरा मंडी थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को कस्बा अतर्रा के जरुहा चौकी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा,कारतूस, सफेद धातु के टंच व 41 हजार 700 रुपए नकद बरामद हुए है। कड़ाई से पूछताछ एवं जांच के क्रम में पाया गया कि अभियुक्त द्वारा अन्य थाना क्षेत्रों में भी चोरी/टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है तथा अभियुक्त पर जनपद चित्रकूट में भी चोरी/टप्पेबाजी,अवैध मादक पदार्थों की तस्करी आदि जैसे मामलों में कुल 10 मुकदमें तथा जनपद बांदा में कुल 06 मामलें दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौबे थानाध्यक्ष,उप निरीक्षक गौरव प्रताप सिंह,सुरेन्द्र प्रताप सिंह,आरक्षी राहुल साहू,पंकज द्विवेदी शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment